लाइव न्यूज़ :

भीलवाड़ा और उदयपुर में एटीएम उखाड़ ले गए चोर, 37 लाख रुपये नकदी से भरा, चौकीदार ने बजाई सीटी और सिरोही में एटीएम छोड़ भागे बदमाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2022 17:22 IST

पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात बदमाश बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम उखाड़कर अपने वाहन से बांधकर फरार हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर रंगीन स्प्रे छिड़क दिया, ताकि वारदात की तस्वीर या वीडियो न रिकॉर्ड हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक ऑफ बड़ौदा का 27 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़ लिया और उसे अपने वाहन में लेकर फरार हो गए।एटीएम का रखरखाव देख रही बेंगलुरु की एजेंसी ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीमों को सतर्क किया गया और एक दल ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।

जयपुरः राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा का 27 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़ लिया और उसे अपने वाहन में लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात बदमाश बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम उखाड़कर अपने वाहन से बांधकर फरार हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर रंगीन स्प्रे छिड़क दिया, ताकि वारदात की तस्वीर या वीडियो न रिकॉर्ड हो सके।

थानाधिकारी हनुमानाराम ने मंगलवार को बताया, “एटीएम का रखरखाव देख रही बेंगलुरु की एजेंसी ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीमों को सतर्क किया गया और एक दल ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।”

हनुमानाराम के मुताबिक, बैंक अधिकारियों ने मंगलवार सुबह घटना स्थल पर पहुंचकर सूचित किया कि एटीएम में 27 लाख 31 हजार रुपये की नकदी थी। थानाधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

राजस्थान के उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक चौकीदार को बंधक बनाकर भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम मशीन उखाड़ा और अपने वाहन में डाल कर उसे ले गये। मशीन में दस लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी चेल सिंह ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम मशीन को पांच से सात अज्ञात बदमाशों ने पिकअप से बांध कर उखाड दिया।

वाहन में डालकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने पूर्व चौकीदार को बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध बैंक प्रशासन की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार एटीएम मशीन में दस लाख रूपये की नगदी थी। पुलिस बदमाशों के पहचान करने का प्रयास कर रही है।

चौकीदार की सजगता से बची बदमाशों द्वारा उखाड़ी गई एटीएम

राजस्थान के सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों द्वारा उखाड़ी गई एटीएम एक अन्य चौकीदार की सजगता से सुरक्षित बच गई। थानाधिकारी देवाराम ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात करीब आठ नकाबपोश बदमाशों ने भुजेला गांव में माधव विश्वविद्यालय के बाहर लगी निजी बैंक की एटीएम पर तैनात चौकीदार को बंधक बनाया और मशीन को उखाड़कर ले गए।

देवाराम ने बताया कि बैंक प्रशासन के अनुसार एटीएम में करीब साढ़े आठ लाख रुपये की नकदी थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान विश्वविद्यालय में तैनात एक अन्य चौकीदार द्वारा सीटी बजाने पर बदमाश उखाड़ी गई एटीएम मशीन को वहीं छोड़कर फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर कलर लगा दिया और वायरिंग काट दी, ताकि उनके कोई फुटेज नहीं आएं। देवाराम ने बताया कि बदमाशों की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी की गई है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceएटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली