उदयपुर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेनः टूटी बोतल का टुकड़ा युवती के चेहरे पर लगा, गंभीर चोट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2026 15:54 IST2026-02-05T15:54:31+5:302026-02-05T15:54:36+5:30
घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

file photo
Highlightsटूटी बोतल का टुकड़ा युवती के चेहरे पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में बृहस्पतिवार सुबह उदयपुर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बोतल फेंकी, जिससे एक युवती घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, टूटी बोतल का टुकड़ा युवती के चेहरे पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया।