लाइव न्यूज़ :

रेप का वीडियो बना ब्लैकमेल कर आरोपियों ने तीन महीने तक किया दुष्कर्म, मर्डर का भी बनाया था प्लान

By भाषा | Updated: September 18, 2018 05:43 IST

घटना राजस्थान के बीकानेर का है। आरोपी वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अपनी मर्जी के मुताबिक पीड़िता का देह शोषण करते थे।

Open in App

बीकानेर, 18 सितंबर:  शहर के कोतवाली पुलिस थानाक्षेत्र में एक युवती का वीडियो क्लिप बनाकर तीन महीने तक देह शोषण करने का मामला सामने आया है। क्षेत्राधिकारी दीपक शर्मा ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में पीड़िता की ओर रविवार को मामला दर्ज करवाया गया था।उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर गुलजार बस्ती के आसिफ और राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज करायी गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी आसिफ ने पीड़िता को नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिलाई। मिठाई खाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल के जरिए उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। इस घटना के बाद आसिफ और राजा उसे ब्लैकमेल करने लगे।उन्होंने बताया कि वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अपनी मर्जी के मुताबिक पीड़िता का देह शोषण करने लगे। आरोपियों की धमकी र अपनी प्रतिष्ठा खराब होने के भय से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत नौ सितम्बर को दोनों आरोपियों ने उसे बुलाया और जबरन उसे जहर खिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही दोनों युवकों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। पीड़िता का बयान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

टॅग्स :राजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट