लाइव न्यूज़ :

दादा ने किया छह वर्षीय पोती का रेप, अभ भी चुपचाप और खौफ में रहती है मासूम

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 30, 2018 14:03 IST

घटना तब हुई जब, माता-पिता रक्षाबंधन के मौके पर घर से बाहर गए हुए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

Open in App

अलवर( राजस्थान) 30 अगस्त: राजस्थान के अलवर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। यहां एक 55 साल के शख्स ने छह वर्षीय मासूम पोती के साथ रेप किया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिले के फूल बाग थाना क्षेत्र में रविवार( 26 अगस्त) रात उस समय हुई, जब बच्ची के माता-पिता रक्षाबंधन के मौके पर घर से बाहर गए हुए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। फूलबाग थाने के एसएचओ अरविंद सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इंडियन पैनल कोर्ट के तहत धारा 376 और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, 'पीड़िता आरोपी के भतीजे की बेटी है। बच्ची और उसका परिवार दोनों आरोपी को दादा कहते हैं।’ पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब बच्ची के माता-पिता बाहर जा रहे थे, तब अरोपी ने उन्हें बच्ची को उसके पास छोड़ कर जाने के लिए बोला था। जिसके बाद बच्ची के माता-पिता के इस बात के लिए मान भी गए थे।

पुलिस के मुताबिक, 'माता-पिता बच्ची को आरोपी के पास छोड़ कर चले गए, उसी वक्त आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई और चुपचाप सी थी। जब पीड़िता के माता-पिता सोमवार ( 27 अगस्त) को वापस लौट कर आए तो बच्ची ने उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। 

जिसके बाद माता-पिता ने घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने जिसेक बाद शिकायत दर्ज करवाई। घटना के बाद आरोपी शहर छोड़कर भागने के लिए तैयार था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

टॅग्स :राजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई