लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: स्कूल में पेन छीनने को लेकर हुए विवाद में 10 वर्ष की बच्ची ने की 12 वर्षीय सहपाठी की हत्या

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 15, 2019 08:35 IST

पहली नजर में लोगों ने सोचा कि यह बलात्कार और हत्या का मामला हो सकता है लेकिन जांच जब आगे बढ़ी तो सभी हैरान रह गए गए.

Open in App
ठळक मुद्देबीते बुधवार को कक्षा में पेन छीनने को लेकर दो छात्राओं में विवाद हुआ था. बाद में छात्रा आरोपी सहपाठी के घर पहुंची जहां उनमें झगड़ा हो गया.आरोपी ने वहां पड़े सरिये से छात्रा के सिर, पसलियों व पेट पर हमला कर दिया. इसमें 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई.

राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने 12 साल की छात्रा की हत्या के आरोप में उसकी ही कक्षा की एक दस वर्षीय छात्रा को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके अभिभावक भी साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं. जयपुर के पास चाकसू के बडली गांव की एक बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी. अगले दिन उसका शव गांव में ही सुनसान जगह पर निर्माणाधीन स्कूल के पास झाडि़यों में मिला था.

पहली नजर में लोगों ने सोचा कि यह बलात्कार और हत्या का मामला हो सकता है लेकिन जांच जब आगे बढ़ी तो सभी हैरान रह गए गए. पुलिस के अनुसार, बीते बुधवार को कक्षा में पेन छीनने को लेकर दो छात्राओं में विवाद हुआ था. बाद में छात्रा आरोपी सहपाठी के घर पहुंची जहां उनमें झगड़ा हो गया. आरोपी ने वहां पड़े सरिये से छात्रा के सिर, पसलियों व पेट पर हमला कर दिया. इसमें 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई.

चाकसू के थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के समय आरोपी के घरवाले बाहर गए हुए थे. आरोपी छात्रा ने अपनी मां रामघणी के घर आने पर उसे सारी बात बताई. इसके बाद दोनों ने मिलकर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में बांधकर तालाब में फेंक दिया.

रात को रामघणी ने यह घटना अपने पति कैलाश को बताई तो उन्होंने शव को निकालकर पास की झाड़ियों में छिपा दिया. पुलिस ने तीनों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच जारी है.

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास