लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 6 साल की बच्ची से रेप के बाद बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, स्कूल के पीछे मिला शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 10:18 IST

अलीगढ़ शहर के एक गांव के लोगों ने कक्षा एक की छात्रा का शव झाड़ियों में देखा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्दे इससे पहले हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने एक महिला पशु डॉक्टर से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक पशु डॉक्टर से बलात्कार और हत्या की घटना के बाद एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजस्थान के टोंक जिले में एक 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। स्कूल गई 6 साल की बच्ची का शव उसी के स्कूल के पीछे जंगल में मिला।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि राजस्थान के टोंक जिले में 6 साल का शव मिला है। आरोप है कि बच्ची के साथ रेप के बाद उसी के स्कूल बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मालूम हो कि तेलंगाना और झारखंड में दो महिलाओं की कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की हालिया घटनाओं को लेकर देशभर में प्रोस्टेट किया जा रहा है। 

रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ शहर के एक गांव के लोगों ने कक्षा एक की छात्रा का शव झाड़ियों में देखा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थी। इसके बाद वह गायब थी। 

हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने कहा कि नाबालिग के परिवार के सदस्यों ने गायब होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। वहीं, परिवारजनों का कहना है कि गांव में कई रिश्तेदार रहते थे। जब लड़की वापस घर नहीं लौटी तो लगा कि वह एक रिश्तेदार के घर पर हो सकती है। इसलिए हमनें गायब होने की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। 

वहीं, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार) के तहत एक पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने एक महिला पशु चिकित्सक से गुरुवार रात बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

टॅग्स :राजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद