लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 40 साल की महिला के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बना किया सोशल मीडिया पर अपलोड

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 11, 2018 08:59 IST

Rajasthan Gang Raped Case: पीड़िता ने पुलिस को कहा- सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत जुटा पाई हूं।

Open in App
ठळक मुद्देलिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने किया रेपआरोपियों ने दी परिवार खत्म करने की धमकीपुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और आटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

कोटा, 11 मार्च;  राजस्थान में हाल ही में एक कानून पारित हुआ है कि 12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची के साथ रेप करने वालों को मौत की सजा मिलेगी। यह कानून बनने के एक ही दिन बाद राज्य में एक महिला के साथ छह लोगों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं इन आरोपी ने रेप का वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया। 

40 वर्ष की महिला के साथ हुआ रेप

घटना कोटा के बारां जिले का है। जहां छह युवकों ने मिलकर 40 वर्षीय महिला के साथ रेप किया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना 9 मार्च की है। पीड़िता को जब सोशल मीडिया के वीडियो के बारे में पता चला तो उसने शिकायत दर्ज करवाई है।

होटल में महिला करती है  मजदूरी

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376 और आटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक कोटा में एक छोटे से होटल में मजदूरी करती है। उसने एसएचओ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में कहा था कि लगभग एक महीने पहले अपने ससुराल वालों मिलने बारन गई थी। तभी उसे जान पहचान के 21 साल के युवक ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाया और समसपुर गांव के नजदीक सुनसान जगह ले गया। जहां 5 अन्य लोग भी थे। सभी ने मिलकर महिला का रेप किया। 

वीडियो देख शिकायत करने की हिम्मत जुटा पाई

आरोपी ने रेप के बाद महिला को उसके ससुराल छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर इस घटना का किसी से जिक्र किया तो उसके परिवार को खत्म कर देगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि  शिकायत करने कि हिम्मत इसलिए कर पाई है क्योंकि उसे पता चला है कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच के लिए डीएसपी को निर्देश दे दिए गए हैं। 

टॅग्स :राजस्थानगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह