लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक! पायल चुराने को लेकर 4 साल की बच्ची की महिला ने की हत्या, टॉफी के बहाने बुलाया घर, सिर पर पत्थर से हमला किया फिर गला दबाकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2022 14:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देगुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आईरविवार सुबह घर से शव बरामद किया और उसी रात महिला को गिरफ्तार कर लिया

कोटाः राजस्थान के झालावाड़ जिले में चांदी की पायल चोरी करने के संदेह में चार साल की बच्ची की एक महिला ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अपने घर में रेत के टीले में दफना दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक जिले के भवानी मंडी थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला शनिवार शाम को टॉफी देने के बहाने बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने घर में ले गई। उसने बच्ची के सिर पर पत्थर से वार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में बालू के टीले में दफना दिया। गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार सुबह घर से शव बरामद किया और उसी रात महिला को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भवानीमंडी पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर महेश सिंह ने कहा कि तरुना नामक महिला ने अपराध करने की बात स्वीकार की है। उसके कब्जे से पायल बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने घटना के बारे में अपने पति को भी नहीं बताया। चार साल की बच्ची मध्य प्रदेश के सुवासरा की रहने वाली थी और पिछले चार महीने से अपनी मां के साथ राजस्थान के झालावाड़ जिले के मेहरपुर गांव में अपने नाना-नानी के घर में रह रही थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली