लाइव न्यूज़ :

राजमुंदरीः 37 वर्षीय मां और 17 वर्षीय बेटी की चाकू घोंपकर हत्या?, पुलिस क्यों शिव कुमार को कर रही तलाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2025 07:23 IST

राजमुंदरी पूर्व के उप विभागीय पुलिस अधिकारी बी विद्या ने बताया कि दोनों मां-बेटी को राजमुंदरी ग्रामीण क्षेत्र के हुकुमपेट के डी-ब्लॉक में आवास पर खून से लथपथ पाया। मां की पहचान मोहम्मद सलमा के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि कुमार (20) मां और बेटी के साथ रह रहा था।नाबालिग लड़की के साथ संबंध था। हत्या में रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया है। 

राजमुंदरीः आंध्र प्रदेश के राजमुदंरी के बोम्मुरु में 37 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। राजमुंदरी पूर्व के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बी विद्या ने बताया कि दोनों मां-बेटी को राजमुंदरी ग्रामीण क्षेत्र के हुकुमपेट के डी-ब्लॉक में उनके आवास पर खून से लथपथ पाया। विद्या ने बताया, ‘‘मां की पहचान मोहम्मद सलमा के रूप में हुई है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस अपराध के सिलसिले में पी. शिव कुमार की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि कुमार (20) मां और बेटी के साथ रह रहा था और माना जा रहा है कि उसका नाबालिग लड़की के साथ संबंध था। पुलिस ने बताया कि कुमार, सलमा और नाबालिग लड़की पिछले चार दिनों से एक साथ थे, जबकि सलमा का भाई भी रविवार रात एक बजे तक उनके साथ था। हालांकि, जब सलमा का भाई मीट की दुकान से काम से लौटा, तो उसने उन्हें मृत पाया और तुरंत पुलिस को बुलाया। हत्या में रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया है। 

उत्तर प्रदेश: बलिया में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

बलिया (उप्र), 24 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया में एक गांव के पास 20 वर्षीय युवती का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। शव रविवार को नगरा थाना क्षेत्र के सरायं गुलाब राय गांव में मिला।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि युवती के पिता धर्मराज चौहान की ओर से मिली शिकायत के आधार पर रविवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। युवती की पहचान पूजा चौहान के रूप में हुई है। सिंह ने कहा कि हत्या और सबूत नष्ट करने से संबंधित भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि पिता को संदेह है कि उनकी बेटी की हत्या जमीन विवाद के कारण की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। सिंह के मुताबिक पूजा के माता-पिता दो दिन पहले उसे घर में अकेला छोड़कर लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान चले गए थे। रविवार शाम पिता के लौटने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?