बरेलीः राज आर्य की पत्नी सिमरन ने सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला-“मैंने पति पर केस कर दिया, 10.30 बजे तक जेल में होगा, बेस्ट ऑफ लक… अब तू जा जेल”, व्यथित होकर फांसी लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2025 13:13 IST2025-04-10T13:12:50+5:302025-04-10T13:13:36+5:30

कुछ ही देर बाद सिमरन ने महिला थाने में पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।

Raj Arya's wife Simran put status social media filed case against my husband in jail by 10-30 pm best of luck now you go to jail distressed and hanged herself up police | बरेलीः राज आर्य की पत्नी सिमरन ने सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला-“मैंने पति पर केस कर दिया, 10.30 बजे तक जेल में होगा, बेस्ट ऑफ लक… अब तू जा जेल”, व्यथित होकर फांसी लगाई

सांकेतिक फोटो

Highlightsमैंने अपने पति पर केस कर दिया है। वो साढ़े दस बजे तक जेल में होगा।प्रभाव का इस्तेमाल कर राज, उसकी मां और पिता को थाने बुलवाया।बेरहमी से पिटाई की, खुद गिरेबान से पकड़कर मारा गया और अपमानित किया गया।

बरेलीः पत्नी के झूठे आरोपों, थाने में कथित पिटाई और सामाजिक अपमान से व्यथित होकर 24 वर्षीय एक व्यक्ति राज आर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की मुंशी नगर कॉलोनी में बुधवार शाम राज आर्य ने अपनी मां से कहा कि वह हमेशा के लिए सोने जा रहा है। मां उसकी बात समझ नहीं सकीं, लेकिन कुछ ही बाद जब उन्होंने कमरे में झांका, तो राज पंखे से लटका हुआ था। राज के परिजनों के मुताबिक, इस घटना से एक दिन पहले मंगलवार को राज आर्य की पत्नी सिमरन ने सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला था जिसने राज को परेशान कर दिया था। उसने लिखा था, “मैंने अपने पति पर केस कर दिया है। वो साढ़े दस बजे तक जेल में होगा।

बेस्ट ऑफ लक… अब तू जा जेल।” इसके कुछ ही देर बाद सिमरन ने महिला थाने में पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। राज के पिता मनीष बाबू का आरोप है कि उनकी बहू सिमरन का भाई सागर पुलिस कांस्टेबल है और उसी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर राज, उसकी मां और पिता को थाने बुलवाया।

मनीष बाबू ने कहा कि उसके बाद थाने में पुलिस ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई की, खुद उन्हें गिरेबान से पकड़कर मारा गया और अपमानित किया गया। राज आर्य ने अप्रैल, 2024 में शाहजहांपुर की 23 वर्षीय सिमरन से प्रेम विवाह किया था। उस समय दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। कुछ समय पहले राज की नौकरी छूट गई थी और डेढ़ महीने पहले वह एक बेटी का पिता बना था।

राज के परिजनों ने बताया कि कुछ समय से राज और सिमरन के बीच विवाद होने लगा था और 10 दिन पहले झगड़ा इतना बढ़ा कि सिमरन मायके चली गई। बुधवार सुबह उसने इंस्टाग्राम पर दो स्टेटस लगाए और पोस्ट डाली। परिजनों का कहना है कि पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर राज ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: Raj Arya's wife Simran put status social media filed case against my husband in jail by 10-30 pm best of luck now you go to jail distressed and hanged herself up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे