60 वर्षीय पति जमुना प्रसाद ने पत्नी को जलाकर मार डाला और अस्पताल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2026 16:43 IST2026-03-03T16:42:12+5:302026-03-03T16:43:42+5:30
रायसेनः 21 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया और वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

file photo
रायसेनः मध्य प्रदेश के रायसेन में जिला अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह अस्पताल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नीलम चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरेल कला निवासी 60 वर्षीय जमुना प्रसाद ने पारिवारिक विवाद के चलते कथित तौर पर अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला था। इस संबंध में उसके खिलाफ 21 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया और वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
सड़क पर अचानक खुले कार के दरवाज़े से टकराया स्कूटर सवार, बस के कुचलने से हुई मौत
दिल्ली के उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन के पास एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया और इससे टकराकर स्कूटर सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच पीछे से आ रही डीटीसी बस ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार एक व्यक्ति ने बेचैनी की शिकायत के बाद वॉशरूम जाने के लिए गाड़ी को रोकने का अनुरोध किया था, जिसके बाद कार सड़क की बाईं ओर रुकी थी।
हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और वैन की टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत
हाथरस जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।