लाइव न्यूज़ :

रायसेनः 15-वर्षीय लड़की 21-वर्षीय पुरुष मित्र के साथ गई थी मंदिर?, युवक को पीटकर ट्रक ड्राइवर संजू आदिवासी किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2024 21:09 IST

सिलवानी के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) अनिल मौर्य ने बताया कि किशोरी और उसका 21-वर्षीय पुरुष मित्र क्षेत्र में वनदेवी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे, तभी उन्होंने अपना दोपहिया वाहन पार्क किया और जंगल में घूमने चले गए।

Open in App
ठळक मुद्देट्रक खराब हो गया और चालक दो दोस्तों के साथ जंगल में घूमने चला गया। ड्राइवर की पहचान संजू आदिवासी (21) के रूप में हुई। युवक की पिटाई की और फिर उसकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली।

रायसेनः मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ट्रक चालक ने 15-वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया, जबकि उसके दो सहयोगियों ने किशोरी के पुरुष मित्र को इस दौरान अपने काबू में रखा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर सिलवानी-सागर रोड पर सियारमऊ जंगल में हुए कथित अपराध के सिलसिले में पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिलवानी के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) अनिल मौर्य ने बताया कि किशोरी और उसका 21-वर्षीय पुरुष मित्र क्षेत्र में वनदेवी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे, तभी उन्होंने अपना दोपहिया वाहन पार्क किया और जंगल में घूमने चले गए।

उसी समय एक ट्रक खराब हो गया और उसका चालक भी अपने दो दोस्तों के साथ जंगल में घूमने चला गया। बाद में ड्राइवर की पहचान संजू आदिवासी (21) के रूप में हुई। अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि ट्रक चालक समेत तीन लोंगों ने लड़की और उसके दोस्त को रोका। उन्होंने कहा कि तीनों ने इसके बाद पहले युवक की पिटाई की और फिर उसकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली।

अधिकारी ने कहा कि चालक लड़की को जंगल के अंदर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया, जबकि उसके साथियों ने किशोरी के दोस्त को काबू करके रखा। तीनों आरोपियों के जाने के बाद लड़की और युवक सड़क पर पहुंचे और वहां से गुजर रहे कुछ पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने संजू आदिवासी और उसके सहयोगियों शिवनारायण आदिवासी और अक्षय अहिरवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार), 70-1 (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि संजू और शिवनारायण को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अहिरवार फरार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह