लाइव न्यूज़ :

शादी करने से इनकार, धारदार हथियार से प्रेमी मोहम्मद सद्दाम हत्या, 16-वर्षीय गर्भवती प्रेमिका अरेस्ट, कमरे में ताला लगाकर चाबी को रेल की पटरी पर फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 22:21 IST

Raipur: रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सोमवार को लॉज के कर्मचारियों ने पुलिस को वहां के एक कमरे में संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।बिलासपुर निवासी आरोपी लड़की के साथ प्रेम संबंध था।

Raipur: छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने प्रेमी की हत्या करने के आरोप में 16-वर्षीय एक गर्भवती लड़की को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शहर के गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘ए-वन लॉज’ में मोहम्मद सद्दाम की हत्या के आरोप में बिलासपुर निवासी एक लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सोमवार को लॉज के कर्मचारियों ने पुलिस को वहां के एक कमरे में संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी थी, उसके बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तब वहां सद्दाम का शव पड़ा हुआ था तथा उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पटले ने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि एक नाबालिग लड़की ने बिलासपुर शहर के कोनी थाने में संबंधित हत्या की जानकारी दी है तथा खुद को पुलिस को हवाले कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि बिहार निवासी सद्दाम कुरूद क्षेत्र में रह रहा था और कुछ समय से उसका बिलासपुर निवासी आरोपी लड़की के साथ प्रेम संबंध था।

उन्होंने बताया कि जब आरोपी गर्भवती हुई तब उसने सद्दाम पर शादी का दबाव डाला, लेकिन युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। अधिकारी के अनुसार, इस बीच वे शनिवार को ‘ए-वन लॉज’ पहुंचे, जहां रात में दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ।

उन्होंने बताया कि जब शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सद्दाम सोया हुआ था तब लड़की ने कथित तौर पर सद्दाम के ही धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और कमरे में ताला लगाकर चाबी को रेल की पटरी पर फेंक दिया तथा बिलासपुर चली गई।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जब नाबालिग ने बिलासपुर में अपनी मां को घटना की जानकारी दी, तब मां-बेटी कोनी थाना पहुंचे, जहां लड़की ने सद्दाम की हत्या की बात स्वीकार कर ली एवं खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की को रायपुर लाया गया है तथा उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :Policeछत्तीसगढ़बिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट