लाइव न्यूज़ :

Raipur: आरक्षक सरोज कुमार और एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया में विवाद?, झगड़े के बाद मारी गोली एएसआई की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2025 13:48 IST

Raipur: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरक्षक सरोज कुमार ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद कुमार ने दहिया पर गोली चला दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी गई है।

Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान ने विवाद के बाद बल के एक सहायक उप निरीक्षक को गोली मार दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह घटना आज सुबह खरोरा थाना क्षेत्र में आईटीबीपी की 38वीं बटालियन के शिविर में हुई। सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरक्षक सरोज कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस इंसास राइफल से एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि दहिया और सरोज कुमार के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद कुमार ने दहिया पर गोली चला दी। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का निधन

मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) मनीष शंकर शर्मा का निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह 58 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश कैडर के 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मनीष शर्मा नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली गए थे, जहां रविवार देर रात अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र में, केंद्र में और मध्य प्रदेश में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं। उनके पिता कृपा शंकर शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके हैं। मनीष शंकर शर्मा ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से 'इंटरनेशनल अफेयर्स और पब्लिक पॉलिसी' में एमए की डिग्री प्राप्त की थी। सूत्रों ने बताया कि सरकारी सेवा में 25 वर्षों के विविध अनुभव के साथ, उन्होंने चार महाद्वीपों में अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका के सैन डिएगो शहर के मेयर ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देते हुए 20 जुलाई 2015 को आधिकारिक रूप से 'मनीष एस. शर्मा दिवस' घोषित किया था। दिवंगत आईपीएस अधिकारी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़RaipurPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली