लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रेल विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 1, 2020 15:43 IST

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर निवासी नीरज कुमार ठाकुर ने एसीबी में शिकायत की थी कि बिलासपुर निवासी संदीप राय ने रेलवे कॉलोनी में सफाई कार्य का ठेका लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंदीप राय की कंपनी श्री साई छाया ने कार्य करने के लिए ठाकुर को अधिकार पत्र दिया है।मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शुभाशीष सरकार ने भुगतान की राशि का आठ प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रेल विभाग के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि रेलवे में सफाई ठेकेदार नीरज कुमार ठाकुर (28) की शिकायत पर ब्यूरो ने रेल विभाग के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शुभाशीष सरकार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर निवासी नीरज कुमार ठाकुर ने एसीबी में शिकायत की थी कि बिलासपुर निवासी संदीप राय ने रेलवे कॉलोनी में सफाई कार्य का ठेका लिया है। संदीप राय की कंपनी श्री साई छाया ने कार्य करने के लिए ठाकुर को अधिकार पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि ठाकुर ने जनवरी से मार्च माह में कार्य किया था, जिसका भुगतान करने के लिए मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शुभाशीष सरकार ने ठाकुर से भुगतान की राशि का आठ प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी।

ठाकुर ने एसीबी में शिकायत की थी कि आरोपी सरकार ने शुरू से ही भुगतान के लिए उसे काफी प्रताड़ित किया और रिश्वत नहीं देने पर उसका भुगतान रोक दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी सरकार ने ठाकुर से एक लाख 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी, जिसे तीन किस्तों में देना था।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद टीम का गठन किया गया और बृहस्पतिवार को जैसे ही आरोपी ने ठाकुर से प्रथम किस्त के रूप में 30 हजार रूपए रिश्वत लिया, उसे रंगेहाथों पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि रेलवे केन्द्र सरकार का संस्थान है, लेकिन राज्य का एसीबी केंद्रीय संस्थानों में भी कार्रवाई करने के लिये विधिक रूप से सक्षम है। इसके पूर्व भी भिलाई स्थित रेलवे के एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।  

टॅग्स :छत्तीसगढ़केस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह