अब किसके सहारे तीन छोटे बच्चे?, लाठी डंडे से पीट पीट कर पिता गुरुवार सिंह राठिया और मां मनीता राठिया को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 19:49 IST2025-10-22T19:48:25+5:302025-10-22T19:49:14+5:30

अधिकारियों ने बताया कि सरपंच से वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

Raigarh Whose support 3 small children now Father Guruvar Singh Rathiya mother Manita Rathiya beaten death sticks | अब किसके सहारे तीन छोटे बच्चे?, लाठी डंडे से पीट पीट कर पिता गुरुवार सिंह राठिया और मां मनीता राठिया को मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsआशंका है कि बीती रात अज्ञात लोगों ने पति-पत्नी की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी।गुरुवार सिंह राठिया (35) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30) का शव बरामद किया गया।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात लोगों ने आदिवासी दंपति की हत्या कर दी है।

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात लोगों ने आदिवासी दंपति की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकरी दी। पुलिस अधिकरियों ने बताया कि जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेन्ड्रा गांव के एक घर से बुधवार सुबह गुरुवार सिंह राठिया (35) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30) का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों के शव खून से सने हुए थे। आशंका है कि बीती रात अज्ञात लोगों ने पति-पत्नी की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि सरपंच से वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूर थे तथा उनके तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस को हत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

उप्र : महिला ने पति से झगड़े के बाद खुद को आग लगाई

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के बरई गांव में एक महिला ने कथित तौर पर पति से झगड़े के बाद खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह के मुताबिक आरती (30) का पति संजू राजा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने मंगलवार शाम को खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

सिंह ने कहा, ‘‘महिला को पहले गंभीर हालत में ललितपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।’’ पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया कि मायके नहीं जाने देने पर उसका पति से झगड़ा हुआ था।

जिसके बाद उसने आवेश में आकर यह कदम उठाया। एएसपी ने कहा कि महिला के परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन लिखित शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस कर्मियों को अस्पताल भेजा गया है।

Web Title: Raigarh Whose support 3 small children now Father Guruvar Singh Rathiya mother Manita Rathiya beaten death sticks

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे