लाइव न्यूज़ :

Raigarh: रक्षाबंधन के दिन बहन की इज्जत तार-तार!, 27 वर्षीय आदिवासी युवती से 6 ने सामूहिक बलात्कार, राखी पर्व मनाने के बाद गांव में लगे मेले में जाने के लिए निकली...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2024 11:55 IST

Raigarh: पुसौर थाना क्षेत्र में पीड़िता जब रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद गांव में लगे मेले में जाने के लिए निकली थी, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे तालाब किनारे ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया।आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया और तालाब किनारे ले गए।मंगलवार को पीड़िता थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Raigarh:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने रक्षाबंधन के दिन 27 वर्षीय आदिवासी युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में राहुल चौहान समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पुसौर थाना क्षेत्र में सोमवार को पीड़िता जब रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद गांव में लगे मेले में जाने के लिए निकली थी, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे तालाब किनारे ले गए। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद राहुल चौहान समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) और 351(2) (किसी व्यक्ति के सम्मान को नुकसान पहुंचाना या धमकी देकर कोई कार्य करने के लिए मजबूर करना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने और पीड़िता को सरंक्षण देने की मांग की। बघेल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''रायगढ़ के पुसौर ब्लॉक में हुई सामूहिक बलात्कार की यह घटना बहुत गंभीर है। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें सजा मिलने तक पीड़िता को संरक्षण दिया जाना चाहिए। (पीड़िता को) चिकित्सा सहित हर संभव सहायता भी प्रदान की जानी चाहिए।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट