लाइव न्यूज़ :

40 वर्षीय भाई, 35 वर्षीय 7 माह की गर्भवती भाभी और 11 साल के भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, संपत्ति विवाद में भाई ने बड़े भाई परिवार को साफ किया?, हत्या के बाद गणेश पंडाल के बाहर बैठा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 12:42 IST

नेरल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मदन पाटिल के भाई हनुमंत पाटिल को सोमवार को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ितों पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था और उनके सिर में चोट लगी थी।सीसीटीवी कैमरे में उसके आने जाने का समय पता चल गया। आरोपी के खिलाफ हत्या से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबईः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुलिस ने संपत्ति विवाद के चलते अपने 40 वर्षीय भाई, भाभी ओर भतीजे की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। परिवार के तीनों सदस्यों, मदन पाटिल, उनकी 35 वर्षीय पत्नी और 11 साल के बेटे का शव रविवार सुबह करजत इलाके के कलंब गांव में एक नदी के किनारे स्थित उनके घर के पिछले हिस्से में मिला। पुलिस ने बताया कि महिला सात महीने की गर्भवती थी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था और उनके सिर में चोट लगी थी।

नेरल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मदन पाटिल के भाई हनुमंत पाटिल को सोमवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि संपत्ति विवाद के कारण इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। अधिकारी ने बताया कि रविवार को तीनों लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी सोमवार सुबह अपने एक रिश्तेदार के घर गया और वहां गणेश पंडाल के बाहर बैठ गया, ताकि लगे कि वह रात से ही वहां था।

हालांकि, सीसीटीवी कैमरे में उसके आने जाने का समय पता चल गया। अधिकारी ने बताया पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा और अपराध में अपनी भूमिका से इनकार करता रहा, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गहन पूछताछ के बाद उसने तीनों लोगों की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली