लाइव न्यूज़ :

डंपर ने सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को कुचला, हादसे में छह लोगों की मौत और चार अन्य घायल, पुलिसकर्मियों ने पानी में उतर कर और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2023 16:54 IST

उत्तर प्रदेशः जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि खगियाखेड़ा गाँव के पास रोजाना की तरह ग्रामीण सड़क किनारे चाय की गुमटी में चाय पी रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है जबकि चार अन्य घायल हो गये हैं।गुमटी किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचल दिया और सड़क किनारे पानी के गड्ढे में जा गिरा।हादसे में सन्तोष (39), रवीन्द्र (37), लल्लू (54), ललई (74) की मौके पर ही मौत हो गई।

रायबरेलीः रायबरेली जिले के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर खगियाखेड़ा गाँव के पास बुधवार की सुबह एक डंपर ने सड़क किनारे चाय पी रहे हैं लोगों को कुचल दिया। हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है जबकि चार अन्य घायल हो गये हैं।

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि खगियाखेड़ा गाँव के पास रोजाना की तरह ग्रामीण सड़क किनारे चाय की गुमटी में चाय पी रहे थे। उन्होंने बताया, लेकिन तभी घने कोहरे के बीच आज सुबह करीब छह बजे बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर (सामान ढोने वाला ट्रक) ने गुमटी किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचल दिया और सड़क किनारे पानी के गड्ढे में जा गिरा।

उन्होंने बताया कि हादसे में सन्तोष (39), रवीन्द्र (37), लल्लू (54), ललई (74) की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच ग्रामीणों ने जब आशंका जताई कि कई लोग डंपर के साथ सड़क किनारे पानी के गड्ढे में दबे हो सकते हैं।

इसपर पुलिसकर्मियों ने पानी में उतर कर खोजबीन शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद और दो शवों को बाहर निकाला। इन दो लोगों की पहचान वृन्दावन उर्फ गुटकू (43) व शिवमोहन (33) के रूप में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा