लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांड के बाद बेगूसराय में मानव अंग तस्करी का रैकेट चलने का मामला आया सामने

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2018 19:55 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेगूसराय बालिका गृह से अपने घर मोतिहारी लौटी 10 साल मासूम लड़की और उसके परिजनों का कहना है कि वह खोकर समस्तीपुर पहुंच गई थी।

Open in App

पटना, 08 अगस्त:बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृहकांड के खुलासे के बाद सूबे के अन्य बालगृहों में होने वाले काले धंधे धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। अब तक बालिका गृह के लड़कियों के साथ जबरन यौनाचार के मामले सामने आये थे। लेकिन, बेगूसराय में संचालित होने वाले बालिका गृह में मानव अंग तस्करी का रैकेट चलने की बात सामने आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेगूसराय बालिका गृह से अपने घर मोतिहारी लौटी 10 साल मासूम लड़की और उसके परिजनों का कहना है कि वह खोकर समस्तीपुर पहुंच गई थी। जहां से पुलिस ने उसे बेगूसराय के बालिका गृह में भेज दिया। लड़की ने अपने जिला, गांव और पिता के बारे में बताया। लेकिन, उसके पिता के नंबर पर सम्पर्क नहीं हो सका। 

इसी दौरान लड़की के पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद उसका इलाज बेगूसराय में कराया गया, फिर वहां से उसे पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पटना में ही उसके पेट का एक बड़ा ऑपरेशन हुआ। लेकिन, ऑपरेशन किस काम के लिए किया गया, यह किसी ने बताया नही। लड़की को पटना में आठ दिन रखने के बाद उसे बेगूसराय लाया गया। फिर उसे मोतिहारी बालिका गृह में भेज दिया गया। 

जहां से जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता एक सप्ताह पहले उसे घर लाये। पिता की नजर लड़की के पेट पर हुए एक बड़े ऑपरेशन के निशान पर पड़ी। तब उसके पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की का मेडिकल जांच कराया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा। 

इधर, बालिका गृह से लौटी लड़की के साथ हुई इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली। तब से उनमें आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीण इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जुलाई में बेगूसराय स्थित बालगृह से रात में खिड़की तोड़कर बच्चे फरार हो गए थे।

टॅग्स :मानव तस्करीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली