लाइव न्यूज़ :

माँ के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, नौकरी का लालच देकर हर बार बेचा गया उस मासूम का जिस्म

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2018 08:03 IST

नाबालिग मूलत: कोलकाता की निवासी हैं. वह कोलकाता में अपनी मां के साथ रहती थी. उसके मां की तबीयत खराब है. मां के उपचार के लिए उसे पैसों की जरूरत थी. इस वजह से वह रोजगार की खोज करने लगी.

Open in App

नागपुर:  काम दिलाने का झांसा देकर देह व्यापार में झोंकी गई नाबालिग को पुलिस ने मुक्त कराया है. जोन पांच के विशेष दस्ते ने जरीपटका थाने के तहत बाबादीपसिंह नगर में देह व्यापारा के एक अड्डे पर छापा मारकर मुखिया सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपी उमेश दामोदर आसोलकर (40) ओम साई नगर, कामठी, वर्षा उर्फ रिया देवीदास लालवाणी (40) आहूजा नगर, जरीपटका तथा रेखाबाई रामदास चव्हाण (48) बाबादीपसिंह नगर, जरीपटका है. जोन-पांच के पुलिस दल को बाबादीपसिंह नगर के एक मकान में आरोपियों द्वारा देह व्यापार का अड्डा चलाए जाने का पता चला. पुलिस ने 'डमी' ग्राहक को आरोपियों के पास भेजा. आरोपियों ने डमी ग्राहक से नाबालिग का सौदा किया. आरोपियों द्वारा रुपए स्वीकार करते ही पुलिस ने छापा मारकर नाबालिग को मुक्त कराया.

नाबालिग मूलत: कोलकाता की निवासी हैं. वह कोलकाता में अपनी मां के साथ रहती थी. उसके मां की तबीयत खराब है. मां के उपचार के लिए उसे पैसों की जरूरत थी. इस वजह से वह रोजगार की खोज करने लगी. नाबालिग ने अपनी तंगी की समस्या सहेली को बताई. सहेली ने उसे रोजगार दिलाने का झांसा दिया. नाबालिग को उसकी सहेली दिल्ली ले गई. वहां से उसे बेंगलुरु ले गई. बेंगलुरु में काम दिलाने के बहाने सहेली ने देह व्यापार से जुड़े गिरोह को बेच दिया. बेंगलुरु से नाबालिग आसाम पहुंची. आसाम से दिल्ली के देह व्यापार के गिरोह को भेजी गई. दिल्ली के गिरोह से आरोपियों ने उसे खरीदा.

दो दिनों से नाबालिग अरोापियों के इशारे पर देह व्यापार कर रही थी. सूत्रों के अनुसार इस अड्डे का सूत्रधार उमेश आसोलकर है. उसे पहले भी देह व्यापार में रंगे हाथ पकड़ा गया है. उसकी साथी महिलाएं युवतियों को फांसने का काम करती थीं. इस गिरोह की गहराई से जांच किए जाने पर काफी जानकारी सामने आ सकती है. यह कार्रवाई डीसीपी हर्ष पोद्दार, प्रभारी डीसीपी राहुल माकणिकर के मार्गदर्शन में थानेदार पराग पोटे, एपीआई ओम सोनटक्के, पीएसआई जीतेंद्र ठाकुर, कर्मचारी राजकुमार जनबंधु, विनोद सोनटक्के, महेश बावणे, पंकज लांडे, सूरज भारती, प्रमोद वाघ, दिनेश यादव, प्रभाकर मानकरल रवींद्र राऊत तथा मृदुल नगरे ने की.

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट