लाइव न्यूज़ :

यूपी: मस्जिद में घुसकर धार्मिक पुस्तक के जलाने पर मचा हंगामा, गुस्साए लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर रास्ता किया जाम

By भाषा | Updated: November 3, 2022 08:31 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदिग्ध बाहर से मस्जिद में आता दिखाई दे रहा है और उसकी पहचान करने की कोशिश भी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मस्जिद में घुसकर धार्मिक पुस्तक को जलाई गई है। इसे लेकर लोगों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया और रास्ता भी जाम किया है। मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार को एक मस्जिद में कथित रूप से पवित्र कुरान के जले हिस्से मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथिकी दर्ज की गई और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों को खंगाला जा रहा है। 

मामले की चांज कर रही है पुलिस

मामले में एस आनंद ने बताया, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि धार्मिक पुस्तक के कुछ पन्ने जले हुए मिले हैं। हमने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और संवेदनशील तरीके से मामले से निपट रहे हैं।’’ 

उन्होंने बताया कि दोषियों को पकड़ने और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के संपर्क में पुलिस है ताकि कानून व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है क्योंकि पुलिस अपना काम कर रही है। 

सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध मस्जिद के अंदर आते दिखा- पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदिग्ध बाहर से मस्जिद में आता दिखाई दे रहा है और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को घटना की जानकारी होने के बाद लोग मस्जिद परिसर में इकट्ठे हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने मस्जिद के नजदीक सड़क बाधित करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को इलाके में तैनात किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

प्राथमिकी के मुताबिक मस्जिद की अलमारी में रखी कुरान की प्रति अपराह्न करीब दो बजे जली हुई अवस्था में मिली। ईदगाह कमेटी के महासचिव कासिम रजा ने बताया कि ‘‘हमारी धार्मिक पुस्तक मस्जिद में जली हुई मिली, इसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और और मस्जिद के बाहर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे।  

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?