लाइव न्यूज़ :

नोएडा DLF मॉल की छत पर 48 वर्षीय PVR कर्मचारी का संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 17:11 IST

मृतक की पहचना 48 वर्षीय भूवनचंद्र के रुप में हुई है। शव नोएडा के सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल के पीवीआर मल्टीप्लेक्स की छत पर मिला।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि मृतक के सिर के पीछे एक चोट का निशान है। मृतक डीएलएफ मॉल के पीवीआर मल्टीप्लेक्स में काम करता था। 

नोएडा के सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल में पीवीआर के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान 48 वर्षीय भुवनचंद्र के रूप में हुई है। शव पीवीआर मल्टीप्लेक्स की छत पर मिला है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

शव डीएलएफ मॉल में शुक्रवार को सुबह बरामद किया गया। मृतक डीएलएफ मॉल के पीवीआर मल्टीप्लेक्स में काम करता था। 

इंडिया टुडे टीवी के साथ बात करते हुए, नोएडा के एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि मृतक के सिर के पीछे एक चोट का निशान है। उन्होंने कहा, "इस शख्स की पहचान भुवन, के तौर पर हुई है, जो पीवीआर में कर्मचारी था। फोरेंसिक और पुलिस की टीमें मौजूद हैं, जांच चल रही है। 

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान डीएलएफ मॉल में स्थित पीवीआर सिनेमा में काम करने वाले भुवन के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर गहरा चोट है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव को छत पर फेंका गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है। पुलिस मॉल के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा