लाइव न्यूज़ :

Purvanchal Expressway: दिल्ली से सीवान जा रही बस और वाहन से टक्कर, पांच यात्रियों की मौत और 12 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2024 12:20 IST

Purvanchal Expressway: शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 68.8 के पास हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक तनुज पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन से टकराने के बाद बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पांचों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Purvanchal Expressway: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से सीवान (बिहार) जा रही एक बस एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 68.8 के पास हुआ। शुकुल बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) तनुज पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन से टकराने के बाद बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

पाल के अनुसार, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पाल ने कहा कि पांचों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बेगूसराय में कार-ऑटो रिक्शा की टक्कर में पांच की मौत, तीन अन्य घायल

बिहार के बेगूसराय जिले में एफसीआई थाना क्षेत्र में रतन चौक के पास मंगलवार को एक कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बेगूसराय पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सुबह ऑटो रिक्शा में सवार लोग हाथीदह जंक्शन से वापस बेगूसराय की ओर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बयान में कहा गया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली