लाइव न्यूज़ :

पूर्णिया के एसपी दयाशंकर सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे, एसयूवी ने आठ ठिकानों पर की छापेमारी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2022 18:52 IST

बिहारः पूर्णिया के एसपी आईपीएस अधिकारी दयाशंकर सिंह के यहां आय से अधिक 71 लाख 42 हजार रुपये के सबूत मिले हैं। एसवीयू ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद कार्रवाई किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चार सालों में 686 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग कारणों से नौकरी गंवानी पड़ी है।कुछ सालों में सिपाही दारोगा, इंस्पेक्टर, डीएसपी से लेकर आईपीएस स्तर के अधिकारियों के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय के स्तर से लगातार दागी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आंतरिक जांच कर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

पटनाः भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पूर्णिया के एसपी आईपीएस अधिकारी दयाशंकर सिंह के कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट(एसयूवी) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की। आय से तकरीबन 77 लाख रुपए से अधिक का मामला प्रथम दृष्टया सामने आने के बाद मंगलवार की सुबह से पटना और पूर्णिया में कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

पूर्णिया के एसपी दयाशंकर पर आरोप है कि पद का रहते हुए उन्‍होंने इसका दुरुपयोग किया है। इसके पहले 2018 में मुजफ्फरपुर के एसएसपी के ठिकानों पर एसवीयू ने छापेमारी की थी। तब वह पहली छापेमारी थी, जब किसी जिले के एसपी के आवास व अन्य ठिकानों पर एसवीयू ने छापेमारी की थी। इसके बाद यह दूसरा मामला है जब किसी जिले के एसपी के यहां छापा मारा गया है।

बताया जा रहा कि आईपीएस दयाशंकर के यहां आय से अधिक 71 लाख 42 हजार रुपये के सबूत मिले हैं। एसवीयू ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद कार्रवाई किया है। दयाशंकर, 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार के कई जिले में एसपी रहे हैं। इनका पदस्थापन विवादित रहा है और लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती रही हैं।

एसवीयू में मिल रही शिकायतें के बाद एडीजी नैय्यर हसनैन खां ने एक जांच टीम गठित किया था। जांच में यह पुष्टि हुई की आईपीएस दयाशंकर ने कई चल-अचल सम्पत्ति बनाया है, जो इनके आय श्रोत से अधिक हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। देखा जाएं तो लंबे समय के बाद बिहार के किसी आईपीएस के ठिकाने पर छापेमारी हुई है। 

बिहार के पुलिस विभाग में  सिपाही से लेकर आईपीएस अधिकारी तक भ्रष्टाचार के आरोपें से बचे नहीं हैं। पिछले एक साल के दौरान राज्‍य में तीन आईपीएस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्‍टाचार निरोधक एजेंसियों ने कार्रवाई की है। राज्‍य में पिछले चार सालों में 686 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग कारणों से नौकरी गंवानी पड़ी है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पिछले कुछ सालों में सिपाही दारोगा, इंस्पेक्टर, डीएसपी से लेकर आईपीएस स्तर के अधिकारियों के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई की गई है। आर्थिक अपराध इकाई की जांच के बाद दो एसपी स्तर के पुलिस अधिकारी और एक डीआईजी स्तर के पुलिस पदाधिकारी फिलहाल निलंबित हैं। पुलिस मुख्यालय के स्तर से लगातार दागी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आंतरिक जांच कर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली