12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2026 17:33 IST2026-03-20T17:32:03+5:302026-03-20T17:33:04+5:30

Purnia:परिजनों ने पुलिस को एक संदिग्ध युवक (सचिन) और मोबाइल चैटिंग के बारे में भी जानकारी दी थी, पर आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।

Purnia Missing March 12 murdered after gang rape Body found sack maize field attempt burn pouring acid bihar police deceased accused contact last few months | 12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

सांकेतिक फोटो

Highlightsथानाध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय 'प्रेम प्रसंग' का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया।डगरुआ थानाध्यक्ष की इस कार्यशैली पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।पुलिस पहले सक्रिय होती, तो शायद युवती की जान बचाई जा सकती थी।

Purnia: बिहार के पूर्णिया जिले में एक युवती के बीते 12 मार्च से लापता होने के बाद शुक्रवार को उसका शव डगरुआ थाना क्षेत्र के एक मक्के के खेत में बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। यही नहीं साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को एसिड (तेजाब) डालकर जलाने या गलाने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्णिया-बंगाल नेशनल हाईवे को घंटों जाम रखा और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि युवती के लापता होने के तुरंत बाद उन्होंने थाने में शिकायत की थी, लेकिन थानाध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय 'प्रेम प्रसंग' का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया।

परिजनों ने पुलिस को एक संदिग्ध युवक (सचिन) और मोबाइल चैटिंग के बारे में भी जानकारी दी थी, पर आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस पहले सक्रिय होती, तो शायद युवती की जान बचाई जा सकती थी। डगरुआ थानाध्यक्ष की इस कार्यशैली पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस की तकनीकी जांच और एक हिरासत में लिए गए आरोपी के बयान से इस खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि मुख्य आरोपी और युवती पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे। 11 मार्च की रात आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उस पर अपने अन्य दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया।

जब युवती ने विरोध किया तो विवाद और झड़प के दौरान आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर खेत में छिपा दिया। पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत के अनुसार, मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म और एसिड के इस्तेमाल की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, अधिकारियों की समझाइश के बाद हाईवे से जाम हटवा दिया गया है, लेकिन इलाके में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।

Web Title: Purnia Missing March 12 murdered after gang rape Body found sack maize field attempt burn pouring acid bihar police deceased accused contact last few months

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे