लाइव न्यूज़ :

प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2026 17:27 IST

Purnia:देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई और कथित तौर पर वार्ड सदस्य की मौजूदगी में दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबीती रात दोनों को गांव के कुछ लोगों ने आपस में बातचीत करते देख लिया।हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।लाठियों से पीटा गया, गालियां दी गईं और सरेआम अपमानित किया गया।

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड के गुरही पंचायत वार्ड संख्या-9 से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इस अमानवीय कृत्य में स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका सामने आ रही है, जिस पर पूरे घटनाक्रम को बढ़ावा देने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका दूसरे गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है। बीती रात दोनों को गांव के कुछ लोगों ने आपस में बातचीत करते देख लिया।

इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई और कथित तौर पर वार्ड सदस्य की मौजूदगी में दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसके बाद जो हुआ वह बेहद शर्मनाक था। युवक और युवती हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।

दोनों को लाठियों से पीटा गया, गालियां दी गईं और सरेआम अपमानित किया गया। वहां मौजूद लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में साफ देखा गया कि किस तरह दोनों को सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड सदस्य, जो खुद एक जनप्रतिनिधि है, उसे कानून की रक्षा करनी चाहिए थी, लेकिन वह उल्टा इस हिंसक घटना का नेतृत्व करता दिखा। लोगों का आरोप है कि अगर जनप्रतिनिधि ही कानून हाथ में लेने लगें, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? घंटों तक प्रताड़ना देने के बाद आरोपियों ने घायल प्रेमी जोड़े को खुद ही कसबा पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पहले मेडिकल जांच कराई और फिर घटना की जांच शुरू कर दी। पीड़ित युवक और युवती मानसिक रूप से बुरी तरह सहमे हुए बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। वार्ड सदस्य की भूमिका की भी गहन जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PoliceपटनाबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट