लाइव न्यूज़ :

पूर्णियाः कलयुगी मौसा ने दो साथियों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों महिला को सुनसान रास्ते में छोड़कर फरार, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2022 14:55 IST

बिहार में पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है. अंधेरा का फायदा उठाकर पीड़िता के मौसा और उसके दो दोस्तों ने बारी-बारी से उसे हवस का शिकार बनाया.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को सुनसान रास्ते में छोड़कर फरार हो गए.महिला अपनी बेटी के घर पहुंची और घटना की जानकारी बेटी और दामाद को दी.थाने में केद दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

पटनाः बिहार में पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है. इस घटना में रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक कलयुगी मौसा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

 

 

इसमें आरोपी मौसा ने महिला को घर छोड़ने का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला पास के ही गांव में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने पहुंची थी.

बेटी से मिलने के बाद वह पड़ोस के टोले में एक रिश्तेदार से मिलने गई थी. शाम होने के कारण महिला ने अपने रिश्ते के मौसा से बेटी के घर छोड़ने की बात कही. जिसके बाद आरोपी मौसा उसे अपनी बाइक पर बैठाकर उसको घर छो़ने के लिए निकल गया. इसी दौरान सुनसान जगह पर उसने बाइक रोक दी.

वहां पहले से उसके दो दोस्त मौजूद थे. इस दौरान मौसा के मनसूबे को भांप महिला सहम गई और जल्दी चलने की बात कही. लेकिन मौसा ने उसकी एक नहीं सुनी. अंधेरा का फायदा उठाकर पीड़िता के मौसा और उसके दो दोस्तों ने बारी-बारी से उसे हवस का शिकार बनाया.

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों महिला को सुनसान रास्ते में छोड़कर फरार हो गए. किसी प्रकार महिला अपनी बेटी के घर पहुंची और घटना की जानकारी बेटी और दामाद को दी. थाने में केद दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली