लाइव न्यूज़ :

पूर्णियाः शादी घर में मातम, सड़क किनारे ट्रक से टकराई कार, हादसे में 5 लोगों की मौत और 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2023 17:24 IST

बिहार में पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के पास हुआ। कार में 14 लोग सवार थे। सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। 

Open in App
ठळक मुद्देहादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पटनाः बिहार में पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के बाईपास में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसे का शिकार हुए लोग बाराती बताये जा रहे हैं। शनिवार को हुए इस सड़क हादसे में मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

आज शादी होनी थी, लेकिन हादसे के कारण टाल दी गई। कार में 14 लोग सवार थे। कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि अररिया के जोकीहाट के भंसिया से खगड़िया जिला बारात जा रही थी। तभी खुशी का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों में चित्कार मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में अब्दुल जलील (50), गुलजबी (8), दूल्हे की अपनी भांजी सोफिया (12), ड्राइवर इश्तियाक (37) और मो. सम्मद (60) शामिल हैं। घायलों में सभी की हालत नाजुक है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस घटना के संबंध में बारात जा रहे मृतक के परिजनों ने कहा कि वो लोग अररिया जिला के जोकीहाट से खगड़िया बारात जा रहे थे।

स्कॉर्पियो गाड़ी ने रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हैं।

सभी की हालत गंभीर है। वहीं सिविल सर्जन ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सिविल सर्जन अभय प्रकाश चौधरी ने कहा कि जैसे ही घटना की सूचना मिली है डॉक्टरों की पूरी टीम अस्पताल में लगा दी गई है। हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन जो घायल हैं, उनकी भी हालत काफी नाजुक है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े