लाइव न्यूज़ :

चलती बस में देर रात महिला से दुष्कर्म की कोशिश, दरिंदों से बचने के लिए बस की खिड़की तोड़ कूदी, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2023 17:31 IST

पुलिस की गश्ती टीम की नजर सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल युवती पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती के बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल युवती ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। युवती दार्जिलिंग के डोकेदाहा की रहने वाली है।आबरू बचाने के लिए युवती बस की खिड़की तोड़ बस से कूद पड़ी।

पटनाः बिहार के पूर्णिया से दिल्ली के दामिनी केस जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां चलती बस में देर रात महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। हालांकि बस में बैठे दरिंदे अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में सफल नहीं हुए। दरिंदों से बचने के लिए युवती बस की खिड़की तोड़ बस से कूद पड़ी।

इस दौरान ही मौके पर पहुंची पुलिस की गश्ती टीम की नजर सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल युवती पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती के बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल युवती ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। 

बताया जा रहा है कि युवती दार्जिलिंग के डोकेदाहा की रहने वाली है। इस बाबत देर रात अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह पेशे से एक शिक्षिका है। देर शाम सिलीगुड़ी जंक्शन से बस पर बैठी थी, तब बस पैसेंजरों से खचाखच भरी थी। हालांकि जैसे जैसे समय बीतता गया, बस में बैठे पैसेंजरों की संख्या कम होती गई।

तभी बस की एक तरफ बैठे 5 युवक उसे अकेला पाकर गंदे संकेत देने लगे। वे उनके पास आए और उसे गंदी निगाहों से देखना और छूना शुरू कर दिया। इससे सहमी उसने बस ड्राइवर और कंडक्टर से मदद लेनी चाही, मगर दरिंदों की संख्याबल देख वे दोनों मौन रहे। जिसके बाद अपनी आबरू बचाने के लिए युवती बस की खिड़की तोड़ बस से कूद पड़ी।

इस दौरान ही गंभीर हालत में बायसी पुलिस की गश्ती टीम ने एनएच के किनारे से बरामद किया। पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बस में यात्रा के दौरान बायसी थाना इलाके में एनएच किनारे गस्ती गाड़ी को बेहोशी की हालत में युवती मिली।

उन्होंने बताया कि युवती के द्वारा दिए बयान में मनचलों के कारण परेशान होकर बस से कूदने की बात सामने आ रही है और अनुसंधान में बहुत बातें स्पष्ट हो पाएगी। इस बीच बेहतर इलाज के लिए युवती के परिजन उसे हायर सेंटर ले जा रहे हैं । युवती की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं मामले की गंभीरता को  जल्द से जल्द पहचान कर, दोषी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जांच जुट गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली