काली पूजा मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा चल रही थी, 16 वर्षीय लड़की के घर में घुसे भाई और चाचा, किया सामूहिक रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2025 05:43 IST2025-10-25T05:43:09+5:302025-10-25T05:43:48+5:30

पुरीः पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 अक्टूबर की रात चंदनपुर थाना क्षेत्र में हुई, जब इलाके में काली पूजा मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा चल रही थी।

Puri While Kali Puja idol immersion procession underway brother and uncle entered house 16-year-old girl and gang-raped her | काली पूजा मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा चल रही थी, 16 वर्षीय लड़की के घर में घुसे भाई और चाचा, किया सामूहिक रेप

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़की के घर में घुस आए जब वह अकेली थी और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।मेडिकल परीक्षण भी करवा लिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुरीः ओडिशा के पुरी जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके दो रिश्तेदारों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 अक्टूबर की रात चंदनपुर थाना क्षेत्र में हुई, जब इलाके में काली पूजा मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा चल रही थी।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के गांव में ही रहने वाले उसके दूर के रिश्तेदार (भाई और चाचा) उस समय लड़की के घर में घुस आए जब वह अकेली थी और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। चंदनपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक भुबन मोहन सामंतराय ने कहा, ‘‘ हमें पीड़िता की लिखित शिकायत मिल गई है और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवा लिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

मामले की विस्तृत जांच जारी है।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों व्यक्तियों ने पुराने विवाद के चलते अपराध को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। 

Web Title: Puri While Kali Puja idol immersion procession underway brother and uncle entered house 16-year-old girl and gang-raped her

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे