पंजाबी गायक परमीश वर्मा को मोहाली में अज्ञात लोगों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 14, 2018 12:33 IST2018-04-14T11:58:47+5:302018-04-14T12:33:42+5:30

पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पंजाब में काफी लोकप्रिय हैं। यूट्यूब में उनके गाने लाखों लोग देखते हैं।

Punjabi singer Parmish Verma admitted to hospital after being shot at Mohali | पंजाबी गायक परमीश वर्मा को मोहाली में अज्ञात लोगों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

पंजाबी गायक परमीश वर्मा को मोहाली में अज्ञात लोगों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़ , 14 अप्रैलः मशहूर पंजाबी गायक एवं अभिनेता परमीश वर्मा को मोहाली में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि ‘गाल नहीं कडनी ’ के गायक को मोहाली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा , ‘‘कुछ अज्ञात हमलावरों ने परमीश वर्मा को कल रात सेक्टर 91 के पास उस समय गोली मार दी जब वह घर लौट रहे थे। गोली उनके पैर में लगी है। ’’ अधिकारी ने बताया कि गायक की जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।


Web Title: Punjabi singer Parmish Verma admitted to hospital after being shot at Mohali

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे