पंजाबी बागः सड़क निर्माण स्थल पर काम कर रही 45-वर्षीय महिला मजदूर को कार से कुचला, दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक लकी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2026 20:52 IST2026-03-24T20:52:10+5:302026-03-24T20:52:53+5:30

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध पिस्तौल कथित रूप रूप से लहराने और गोली चलाने की ‘रील’ डालने वाले 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Punjabi Bagh 45-year-old woman labourer working road construction site crushed by car Delhi Police Sub Inspector Lucky arrested | पंजाबी बागः सड़क निर्माण स्थल पर काम कर रही 45-वर्षीय महिला मजदूर को कार से कुचला, दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक लकी अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी की पहचान लकी के रूप में हुई है, जो रणजीत नगर थाने में तैनात है।पुलिस के मुताबिक, मृत व्यक्ति की पहचान वेलकम निवासी अकील अहमद के रूप में हुई है।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के उस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपनी एसयूवी कार से पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सड़क निर्माण स्थल पर काम कर रही 45-वर्षीय महिला मजदूर को कथित तौर पर कुचल दिया था। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान लकी के रूप में हुई है, जो रणजीत नगर थाने में तैनात है।

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास मिला व्यक्ति का शव, हत्या का मामला दर्ज

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास 39 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृत व्यक्ति की पहचान वेलकम निवासी अकील अहमद के रूप में हुई है।

पिस्तौल लहराने व गोली चलाने की ‘रील’ सोशल मीडिया पर डालने वाला युवक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध पिस्तौल कथित रूप रूप से लहराने और गोली चलाने की ‘रील’ डालने वाले 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी पर आधारित एक लक्षित अभियान के बाद आरोपी विकास उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उसकी ‘रील’ वायरल होने के बाद की गई।

Web Title: Punjabi Bagh 45-year-old woman labourer working road construction site crushed by car Delhi Police Sub Inspector Lucky arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे