लाइव न्यूज़ :

पंजाबः ड्रग्स का लालच देकर युवती को बर्थडे पार्टी में बुलाया, एक रात में 10 लोगों ने किया 2 बार गैंगरेप!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 14, 2018 09:25 IST

दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई युवती से गैंगरेप, भागकर जिससे मदद मांगी उन्होंने भी किया बलात्कार। सभी आरोपी युवती के जान-पहचान वाले थे।

Open in App

चंडीगढ़, 14 अक्टूबरः नशे की लत के साथ अपराध और व्यभिचार मुफ्त में आ जाते हैं। पंजाब इसी समस्या से जूझ रहा है। ताजा मामला इस बात का ज्वलंत उदाहरण है। पंजाब के कपूरथला जिले में एक 24 वर्षीय युवती से दोस्तों ने बलात्कार किया। मदद के लिए जिससे गुहार लगाई उसने भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। युवती को ड्रग्स का लालच देकर एक बर्थडे पार्टी में बुलाया गया था। इस मामले में 10 में से 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

आरोपियों से युवती की जान-पहचान

युवती का गैंगरेप करने वालों में अधिकांश लोगों से युवती पहले से परिचित थी। पुलिस के मुताबिक पंजाब के कपूरथला जिले के लखनपुर खोले और दयालपुर गांव में महिला से गैंगरेप किया गया। इसमें 10 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। 

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पांच महीने पहले उसकी मुलाकात भोलू से हुई थी। उसकी संगत में युवती भी नशे के धंधे में आ गई। 10 अक्टूबर को भोलू के दोस्त सिरी ने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। नशे की लालच में युवती भी पार्टी में चली गई। इसके बाद 6 लड़कों ने मिलकर युवती को एक खेत में घसीटा और उसका गैंगरेप किया। 

जिससे मदद मांगी उसने भी की दरिंदगी

युवती की चीख म्यूजिक के शोर में दब गई। गैंगरेप के बाद युवती ने पास के गांव दयालपुर में एक परिचित सतपाल सिंह से मदद मांगी। सतपाल ने युवती को अपने घर में आश्रय तो दिया लेकिन अपने तीन दोस्तों को बुलाकर रात में उसका गैंगरेप किया।

निराश युवती अगले दिन पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने साथ हुई हैवानियत की आपबीती सुनाई। मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया और छापेमारी के बाद 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 6 आरोपियों की तलाश जारी है। महिला का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :पंजाबगैंगरेपरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई