लाइव न्यूज़ :

पंजाब: होशियारपुर में दो होमगार्डों ने मिलकर 16 वर्षीय लड़की से किया बलात्कार

By भाषा | Updated: July 12, 2019 06:58 IST

पंजाब के होशियारपुर में रेलवे स्टेशन पर दो होमगार्डों द्वारा 16 वर्षीय किशोरी से कथित बलात्कार का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे स्टेशन पर तैनात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि टांडा में एक अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

होशियारपुर (पंजाब), 11 जुलाईःपंजाब के होशियारपुर में रेलवे स्टेशन पर दो होमगार्डों द्वारा 16 वर्षीय किशोरी से कथित बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर तैनात आरोपियों दिलबाग सिंह और धरमपाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि किशोरी बृहस्पतिवार सुबह मुकरियां के नजदीक स्थित अपने गांव जाने के लिये ट्रेन का इंतजार कर रही थी। पुलिस उपाधीक्षक (जीआरपी) सुरिन्दर कुमार ने कहा कि आरोपी किशोरी से उसका अता पता पूछने के बाद उसे कथित रूप से रेलवे स्टेशन के एक कमरे में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

सुरिंदर ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सरकारी रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि टांडा में एक अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

टॅग्स :पंजाबरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई