लाइव न्यूज़ :

खौफनाक वीडियो: पहले सौतेली मां ने नाबालिग बेटी का करवाया अपहरण, फिर की हत्या; लाश को बाल्टी में रख खाई में फेंक आई

By आजाद खान | Updated: May 17, 2023 16:19 IST

एक सौतेली मां द्वारा इस तरीके से बेटी की लाश को बाल्टी में रखकर ले जाने का एक वीडियो सामने आया है। ऐसे में वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक सौतेली मां को बेटी की हत्या कर उसकी लाश को बाल्टी में रख कर ले जाते हुए देखा गया है। घटना के सामने आने के बाद मामले में पुलिस अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

चंड़ीगढ़:पंजाब के अमृतसर के गरिंडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। खबरों के अनुसार, एक सौतेली मां द्वारा एक बच्ची की हत्या कर उसे बाल्टी में करके ले जाने का एक वीडियो सामने आया है। घटना की जानकारी मिलती ही इलाके में सनसनी फैल गई है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। 

हालांकि हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस इस मामले में महिला के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने जा रही है। इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसमें से एक वीडियो को एक पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो में से पहले वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ लोगों द्वारा एक नाबालिग को बाइक पर बैठाकर उसे अगवा किया जा रहा है। जारी वीडियो में आरोपी बाइक पर बैठे लड़की को बीच में बैठाकर एक चौराहे को पार कर रहे है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के अपहरण का खुलासा हो पाया है। 

वहीं दूसरे वीडियो में यह देख गया है कि लड़की की सौतेली मां बच्ची हत्या के बाद उसके शव को बाल्टी में भर कर कहीं ले जा रही है। वीडियो में महिला को काफी तेज से चलते हुए देखा गया है और यह भी दिख रहा है कि बाल्टी का वजन ज्यादा होने के कारण महिला को चलने में काफी दिक्कत भी हो रही है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह घटना अमृतसर के गरिंडा थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में उस वक्त घटी है जब वह घर से ट्यूशन पढ़ने गई थी और फिर वहां से वापस नहीं आई थी। इसके बाद बच्ची के घर वालों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई थी और फिर जब पुलिस ने मामले की जांच किया तो यह बात सामने आई है। 

बताया जा रहा है कि बच्ची की सौतेली मां ज्योति ने उसका पहले अपहरण करवाया था और फिर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को वह बाल्टी में रखकर गांव के एक खाई में फेंक आई थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब घटना से जुड़े सीसीटीवी सामने आए है। बच्ची की उम्र सात साल बताई जा रही है। ऐसे में मामले के सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।  

टॅग्स :क्राइमपंजाबवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा