लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस ने पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा

By भाषा | Updated: August 28, 2020 13:54 IST

पूर्व डीजीपी के खिलाफ इस साल मई में मामला दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसैनी तथा छह अन्य के खिलाफ मुल्तानी के भाई पलविंदर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। अदालत ने 21 अगस्त को पंजाब पुलिस को सैनी के खिलाफ इस मामले में हत्या का आरोप जोड़ने की इजाजत दी थी।

पंजाब पुलिस के दल ने यहां राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी के घर पर शुक्रवार तड़के छापा मारा। छापेमारी 1991 में सैनी पर चंडीगढ़ में हुए एक आतंकी हमले के बाद एक व्यक्ति के लापता होने के सिलसिले में दर्ज मामले में की गई। अधिकारियों ने बताया कि सैनी अपने आवास पर नहीं मिले।

चंडीगढ़ औद्योगिक एवं पर्यटन निगम के कनिष्ठ अभियंता रहे बलवंत सिंह मुल्तानी की गुमशुदगी के सिलसिले में पूर्व डीजीपी के खिलाफ इस साल मई में मामला दर्ज किया गया था। मोहाली के रहने वाले मुल्तानी को सैनी पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पुलिस ने पकड़ा था। प्राथमिकी के मुताबिक 1991 में घटना के वक्त सैनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे।

सैनी तथा छह अन्य के खिलाफ मुल्तानी के भाई पलविंदर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। छापेमारी से एक दिन पहले मोहाली की एक अदालत ने इस मामले में सैनी की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था। अदालत ने 21 अगस्त को पंजाब पुलिस को सैनी के खिलाफ इस मामले में हत्या का आरोप जोड़ने की इजाजत दी थी। गुमशुदगी के इस मामले में सह-आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के दो अधिकारी सरकारी गवाह बन गए थे। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO