लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, बड़ी संख्या में हथियार बरामद, देश के अलग-अलग हिस्सों में वारदातों को देना था अंजाम

By अभिषेक पारीक | Updated: June 11, 2021 19:37 IST

पंजाब पुलिस ने गुरुवार की रात को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए भारी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। साथ ही एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में भी पुलिस को कामयाबी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर भारी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार लाए गए थे। एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में भी पुलिस को कामयाबी मिली है।

पंजाब पुलिस ने गुरुवार की रात को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए भारी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। साथ ही एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में भी पुलिस को कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि हथियार तस्कर पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ ही अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में स्थित भारत विरोधी खालिस्तानी तत्वों से जुड़ा था। जिसे अमेरिका के एक हैंडलर से निर्देश मिलते थे। 

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार लाए गए थे। बटाला जिले के पूरियां कलां निवासी 25 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ जग्गू को गुरुवार रात को अमृतसर के कथुनांगल के पास से पंजाब आंतरिक सुरक्षा विंग और एसएसओसी अमृतसर की टीम ने गिरफ्तार किया। 

भारी संख्या में पिस्तौल बरामद

उन्होंने बताया कि एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान अमृतसर-बटाला रोड पर कथुनांगल गांव में पीबी-06-एएन-7016 नंबर की आई-20 कार को रोका गया। जिसमें से टीम को नायलॉन के दो बैग मिले। जिनमें कई देशों में निर्मित पिस्तौल, मैगजीन और गोला बारूद बरामद हुआ। जब्त हथियारों में 9 एमएम की 19 पिस्तौल (जिगाना मेड इन तुर्की), 37 मैगजीन और 45 राउंड, .30 बोर की 9 पिस्तौल (चीन में निर्मित) और 22 मैगजीन बरामद हुई है। साथ ही 19 पिस्तौल .30 बोर (स्टार मार्क) और 38 मैगजीन व 148 राउंट मिले हैं। इसके अलावा एक पिस्तौल 9 एमए (बैरेटा इटली) और दो मैगजीन बरामद हुए हैं। 

दरमनजोत सिंह से मिलते थे निर्देश

डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जगजीत को हथियारों की खेप को लेने के लिए दरमनजोत सिंह उर्फ दरमन कहलों ने निर्देश दिया था। जगजीत को दरमन से ही निर्देश मिलते थे। दरमन फिलहाल अमेरिका में है और जगजीत सिंह लगातार उसके संपर्क में था। जगजीत सिंह  के 2017 से दिसंबर 2020 के बीच दुबई में दरमन कहलों के संपर्क में आया था और वह जगजीत को इस रास्ते पर चलने के लिए कहता था। 

हथियारों की खेप को छुपाने के लिए कहा था

डीजीपी ने कहा कि तस्करी रैकेट के मास्टरमाइंड दरमन ने कथित तौर पर जगजीत को हथियारों की खेप को एकत्रित करने और छुपाने के लिए कहा था। साथ ही उसे पिस्तौल की डिलीवरी के लिए आगे निर्देशों का इंतजार करने के लिए कहा गया था। 

2017 में अमेरिका भाग गया दरमन

दरमनजोत सिंह मूल रूप से तलवंडी खुम्मन का रहने वाला है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह 2017 में अमेरिका भाग गया था। पहले वह पंजाब में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। 2017 में कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिह उर्फ मन्नू की पुलिस हिरासत से भागने में भी मदद की थी। पुलिस की एस्कार्ट गाड़ी पर हमला कर वह हरविंदर को भगाने में कामयाब रहा था।  

टॅग्स :पंजाबआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज