लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2026 21:55 IST

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आतिश सुमन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 220 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ के दौरान 670 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।3.24 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों का स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कपूरथला के फगवाड़ा स्थित पलाही गेट निवासी 22 वर्षीय आतिश सुमन और अमृतसर के बोपराई कलां गांव निवासी 28 वर्षीय सविंदर सिंह उर्फ ​​सुंदरी के रूप में हुई है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आतिश सुमन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 220 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान 670 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यादव ने बताया कि सुमन की सूचना पर पुलिस ने उसके सहयोगी सविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 3.24 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है। अमृतसर के सुल्तानविंड पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली