लाइव न्यूज़ :

शादी के विरोध में शख्स ने पांच रिश्तेदारों उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली

By भाषा | Updated: August 4, 2019 06:48 IST

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संदीप महसूस कर रहा था कि वह बच्चे का पिता नहीं बन सकता है और इसलिए वह विवाह नहीं करना चाहता है । हालांकि, उसके परिजन विवाह करने के लिए उस पर दवाब डाल रहे थे और दिसंबर में उसके विवाह की तारीख भी पक्की कर दी थी ।

Open in App

पंजाब के मोगा जिले नाथुवाल गार्बी गांव में संदीप सिंह नामक एक व्यक्ति ने विवाह के दवाब का विरोध करते हुए तीन साल की बच्ची समेत पांच सगे संबंधियों की हत्या कर दी और उसके बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शनिवार को बताया कि 27 साल के संदीप सिंह ने शुक्रवार को जिन लोगों की गोली मार हत्या कर दी उनमें उसकी दादी, माता, पिता, बहन और बहन की तीन साल की बेटी शामिल है ।

उन्होंने बताया कि घर के लोग उस पर विवाह करने के लिए दवाब डाल रहे थे जिसका वह विरोध कर रहा था क्योंकि उसे लगता था कि वह बच्चे का पिता नहीं बन सकता है । इसके बाद उसने अपने परिजनों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गयी ।

पुलिस ने बताया कि संदीप ने अपने संबंधियों में से एक के घर से रिवाल्वर चुराया और पांचों की हत्या करने में उसी का इस्तेमाल किया । उसने जिले के बाघापुराना थाना क्षेत्र में स्थित गांव के अपने आलीशान घर में परिजनो की हत्या कर दी और इसके बाद उसी हथियार से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली ।

उन्होंने बताया कि उसके बुजुर्ग दादा को भी घटना में गोली लगी है और उसे फरीदकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संदीप महसूस कर रहा था कि वह बच्चे का पिता नहीं बन सकता है और इसलिए वह विवाह नहीं करना चाहता है । हालांकि, उसके परिजन विवाह करने के लिए उस पर दवाब डाल रहे थे और दिसंबर में उसके विवाह की तारीख भी पक्की कर दी थी ।

संदीप ने 19 पन्ने का एक नोट छोड़ा है और पुलिस उसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में संदीप के अलावा उसकी दादी, गुरदीप कौर (70) पिता, मंजीत सिंह (55) मां, बिंदर कौर (50) बहन, अमनजोत कौर (33) और उसकी भांजी अवनीत कौर (3) शामिल है । उसके दादा गुरचरन सिंह ने कुछ ग्रामीणों को बुलाया और घटना की जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :पंजाबक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया