Punjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 10:22 IST2026-01-27T10:22:02+5:302026-01-27T10:22:31+5:30

Punjab: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध नेटवर्क पर व्यापक कार्रवाई के बीच, जबरन वसूली के एक मामले के सिलसिले में गैंगस्टर गोल्डी ब्रार के माता-पिता को गिरफ्तार किया है।

Punjab Gangster Goldy Brar parents arrested in extortion case | Punjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

Punjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

Punjab: विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को 2024 के जबरन वसूली मामले में पंजाब के मुक्तसर जिले से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु राणा ने बताया कि बराड़ के पिता शमशेर सिंह और माता प्रीतपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुक्तसर के आदेश नगर में उनका एक घर है।

यह परिवार मूल रूप से फरीदकोट जिले का निवासी है। मुक्तसर के एक निवासी की शिकायत पर 2024 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गोल्डी बराड़ 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है। बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। 

Web Title: Punjab Gangster Goldy Brar parents arrested in extortion case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे