लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग प्रवासी भारतीय की हत्या, हमलावरों ने आठ लाख लूटे, व्यवसायी को गोली मारकर 11 lakh लेकर भागे

By भाषा | Updated: July 7, 2020 14:33 IST

पंजाब के फगवाड़ा में अप्रवासी भारतीय को अज्ञाज बदमाशों ने मार कर 8 लाख लूट लिए। पटना में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारकर 11 लाख लूट कर भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मरने वाले प्रवासी भारतीय की पहचान हंसराज बसरा(65) के रूप में की गयी है। बसरा की सोमवार रात को हत्या कर दी गई। फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक मनविंदर सिंह ने बताया कि बसरा ब्रिटेन में बस गए थे और कुछ समय पहले यहां आए थे।

फगवाड़ाः पंजाब के फगवाड़ा के रंजीत नगर इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग प्रवासी भारतीय की हत्या कर उनके पास से आठ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले प्रवासी भारतीय की पहचान हंसराज बसरा(65) के रूप में की गयी है। बसरा की सोमवार रात को हत्या कर दी गई। फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक मनविंदर सिंह ने बताया कि बसरा ब्रिटेन में बस गए थे और कुछ समय पहले यहां आए थे।

उन्होंने कहा कि बसरा ने जालंधर में जमीन का एक टुकड़ा बेचकर दूसरी जमीन खरीद ली थी। इसी से संबंधित आठ लाख रुपये उन्होंने आलमारी में रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने बसरा पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तफ्तीश की जा रही है।

पटना में व्यवसायी को गोली मारकर 11 लाख रुपये लूट लिए

पटना शहर के मालसलामी थाना अंतर्गत मारूफगंज इलाके में अपराधी ने एक व्यवसायी को गोली मारकर करीब 11 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पटना सिटी पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी संख्या में पांच थे और दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।

उन्होंने बताया कि इस वारदात में घायल व्यवसायी अविनाश कुमार को इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों ने व्यवसायी को उस समय निशाना बनाया जब वे उक्त राशि लेकर स्थानीय एक बैंक शाखा में जमा करने जा रहे थे। पुलिस ने वारदात स्थल से 2 कातूस और 2 खोखे बरामद किए है।

लुधियाना में गैंस एजेंसी के कर्मचारी से 11.25 लाख रुपये की लूट

पंजाब के लुधियाना जिले में मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने एक गैस एजेंसी के कर्मचारी से सोमवार को 11.25 लाख रुपये लूट लिए। यह जानकारी पुलिस ने दी। उन्होंने कहा कि ढाबा रोड पर तीन लोगों ने गैस एजेंसी के कर्मचारी को रोक लिया और उस पर एक धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने कहा कि वे नकदी से भरे थैले को छीनकर भाग गए। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है। इलाके में सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ एजेंसी के कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबबिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर