लाइव न्यूज़ :

पिता और चाचा ने बार-बार बलात्कार किया और दादा ने छेड़खानी की, यूपी की 17 वर्षीय किशोरी ने परिवार पर लगाया गंभीर आरोप, जानें

By भाषा | Updated: November 17, 2022 20:04 IST

किशोरी ने हाल ही में पुणे के अपने कॉलेज में यौन शोषण पर बनी ‘विशाखा समिति’ के सदस्यों को अपनी तकलीफें बतायीं जिसके बाद पूरी बात सामने आयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी के पिता को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 2016 से 2018 के बीच जब वह उत्तर प्रदेश में थी, उसके चाचा ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसके दादा ने उसके साथ छेड़खानी की।

पुणे: उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पिता और चाचा पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने और दादा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने हाल ही में पुणे के अपने कॉलेज में यौन शोषण पर बनी ‘विशाखा समिति’ के सदस्यों को अपनी तकलीफें बतायीं जिसके बाद पूरी बात सामने आयी है। अधिकारी ने बताया कि किशोरी के पिता को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुणे शहर के एक पुलिस थाने में बुधवार को इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2016 से 2018 के बीच जब वह उत्तर प्रदेश में थी, उसके चाचा ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसके दादा ने उसके साथ छेड़खानी की।

किशोरी ने पुलिस को बताया, ‘‘2018 में पुणे आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में लिखकर अपने पिता को बताया। लेकिन, इसमें दोषियों के खिलाफ कुछ करने के बजाए, उसकी मां की अनुपस्थिति में पिता ने भी बार-बार उसके साथ बलात्कार किया।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने किशोरी के पिता, चाचा और दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई