पुणे: होटल में खाना खा रहे युवक पर एकाएक चली गोलियां, तब तक किया वार.., पीड़ित की मौके पर हुई मौत
By आकाश चौरसिया | Updated: March 17, 2024 13:19 IST2024-03-17T13:01:19+5:302024-03-17T13:19:00+5:30
महाराष्ट्र के एक होटल में एक युवक अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था कि तभी पीछे से आए कुछ हमलावरों ने उसपर गोली बरसा दी। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और डंडे से उसपर तब तक हमला किया, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
मुंबई:महाराष्ट्र के एक होटल में एक युवक अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था कि तभी पीछे से आए कुछ हमलावरों ने उसपर गोली बरसा दी। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और डंडे से उसपर तब तक हमला किया, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। अब बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुणे-सोलापुर हाईवे पर इंदापुर के पास होटल जगदम्बा का है, जहां पर इस घटना को अंजाम दिया गया।
घटना में मृत व्यक्ति पर एक के बाद एक कई बार गोलियां दागीं, वहां कुछ और लोग पहुंचते हैं, जिनके हाथ में धारदार हथियार थे। इसके बाद वो एक के बाद एक अविनाश के गर्दन और शरीर पर हमला करने लगते हैं, इस दौरान लहूलुहान अविनाश वहीं गिरकर दम तोड़ देता है।
अति भयावह!
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) March 17, 2024
महाराष्ट्र में एक होटल में एक युवक की बेरहमी सै हत्या कर दी गई, पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई.
खौफनाक वारदात को पुणे-सोलापुर हाईवे पर इंदापुर के पास होटल जगदम्बा में अंजाम दिया गया. पुलिस ने मृतक की पहचान अविनाश बालू धन्वे के रूप में की है. शनिवार की… pic.twitter.com/AvbV734oLh
पुलिस ने मृतक की पहचान अविनाश बालू धन्वे के रूप में की है। शनिवार की रात अविनाश अपने तीन दोस्तों के साथ होटल में खाना खा रहा था। खाने का आर्डर देने के बाद सभी लोग आपस में बैठकर बात कर रहे थे। इतने में दो लोग होटल में घुसे। एक हत्यारे ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से पीछे की तरफ से गोली चलाई।