लाइव न्यूज़ :

पुणे रेलवे स्टेशनः घर छोड़कर भागी 14 साल की लड़की के साथ आठ लोगों ने कई स्थानों पर किया गैंगरेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2021 17:52 IST

​​​​​Pune Railway Station: महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन का मामला है। वनवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दीपक लगाड ने बताया कि इससे पहले थाने में गुमशुदगी की एक रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुमशुदगी के मामले की जांच के दौरान रविवार को हमें एक लड़की का पता चला।लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण कर उससे बलात्कार किया गया है।लड़की 31 अगस्त को अपना घर छोड़कर पुणे रेलवे स्टेशन पहुंची जहां से उसे अपने दोस्त से मिलने के लिये ट्रेन में सवार होना था।

Pune Railway Station:महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन के निकट से 14 साल की एक लड़की का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया और शहर में कई स्थानों पर उससे बलात्कार किया गया।

पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस वारदात के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें छह ऑटोरिक्शा चालक हैं जबकि दो रेलवे के कर्मचारी हैं। वनवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दीपक लगाड ने बताया कि इससे पहले थाने में गुमशुदगी की एक रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।

उन्होंने बताया, ‘‘गुमशुदगी के मामले की जांच के दौरान रविवार को हमें एक लड़की का पता चला। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण कर उससे बलात्कार किया गया है।’’ लड़की 31 अगस्त को अपना घर छोड़कर पुणे रेलवे स्टेशन पहुंची जहां से उसे अपने दोस्त से मिलने के लिये ट्रेन में सवार होना था।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी ऑटोरिक्शा चालकों ने लड़की को देखा और वह समझ गये कि वह अकेली है। उनलोगों ने उससे कहा कि जिस ट्रेन को वह खोज रही है वह कल आयेगी । उनलोगों ने उससे वादा किया कि वह उसका सहयोग करेंगे और रात में रहने की व्यवस्था भी कर देंगे।’’

प्राथमिकी के हवाले से लगाड ने बताया कि इसके बाद ऑटोरिक्शा चालको ने कई स्थानों पर ले जा कर उससे बलात्कार किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय दंड संहिता तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इनमें छह ऑटो चालक एवं रेलवे के दो कर्मचारी शामिल हैं ।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज