लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche crash: दादा, ड्राइवर और दोस्त से पूछताछ, नाबालिग चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचला था, लड़के के दादा और बेटे का आमना-सामना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2024 11:57 IST

Pune Porsche crash: पुणे के कल्याणी नगर में रविवार तड़के कथित तौर पोर्श कार चला रहे नाबालिग चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देPune Porsche crash: पुलिस ने दावा किया कि किशोर नशे की हालत में कार चला रहा था। Pune Porsche crash: किशोर को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ने बुधवार को पर्यवेक्षण गृह भेज दिया। Pune Porsche crash: पुलिस किशोर के पिता को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जो शहर का एक प्रमुख बिल्डर है।

Pune Porsche crash: पुणे पुलिस ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में संलिप्त 17 वर्षीय लड़के के दादा से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने दुर्घटना में शामिल पोर्श कार का निरीक्षण किया है। मामले की जांच कर रहे अपराध शाखा के अधिकारियों ने आरोपी किशोर के एक दोस्त और पूर्व ड्राइवर से भी पूछताछ की। पुणे के कल्याणी नगर में रविवार तड़के कथित तौर पोर्श कार चला रहे नाबालिग चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी।

पुलिस ने दावा किया कि किशोर नशे की हालत में कार चला रहा था। किशोर को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ने बुधवार को पर्यवेक्षण गृह भेज दिया। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा, "किशोर के दादा, उसके दोस्त और ड्राइवर से कार दुर्घटना के संबंध में आज पूछताछ की गई।" पुलिस किशोर के पिता को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जो शहर का एक प्रमुख बिल्डर है।

जब नाबालिग के दादा को पुलिस आयुक्तालय में अपने बेटे का सामना करने के लिए ले जाया जा रहा था तो कुछ पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की, जिसके बाद उनके साथ आए एक व्यक्ति ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। अधिकारी ने कहा लड़के के दादा और उनके बेटे का आमना-सामना कराया गया।

क्योंकि मामले से जुड़े कुछ तथ्यों की पुष्टि करने की जरूरत थी। उन्होंने कहा, "चूंकि लग्जरी कार अग्रवाल परिवार के स्वामित्व वाली फर्म के नाम पर है इसलिए नाबालिग के दादा से कार के स्वामित्व के संबंध में पूछताछ की गई।" आरोपी किशोर के दादा फर्म के मालिकों में से एक हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा