लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche Crash: पुणे के बाद कानपुर!, ‘हिट-एंड-रन’ मामले में दो की मौत, 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने छोड़ दिया था, अब अधिकारी के आचरण की जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2024 12:10 IST

Pune Porsche Crash: वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में हुई पहली घटना में, किशोर ने यहां के बर्रा इलाके में अपनी तेज रफ्तार कार से दो लोगों को कथित तौर पर कुचल दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल मार्च में किशोर इसी तरह की घटना में शामिल था जब समय से कार्रवाई नहीं की गई थी।किशोर कथित तौर पर अपनी कार लापरवाही से चला रहा था। जब यह पता चला कि किशोर पहले भी इसी तरह की घटना में शामिल था।

Pune Porsche Crash: पुणे में एक नाबालिग लड़के के पोर्श कार से दो लोगों को कुचलने की घटना पर रोष के बीच, यहां पुलिस अपने ही अधिकारियों के आचरण की जांच कर रही है जिन्होंने 15 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर ऐसे ही मामले में छोड़ दिया था। पिछले साल अक्टूबर में किशोर से जुड़े ‘हिट-एंड-रन’ मामले में दो लोगों की मौत हो गई थी। एक अन्य सड़क हादसे में मार्च में वही किशोर कथित तौर पर एक अन्य दुर्घटना में शामिल था जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुणे की घटना के दो दिन बाद किशोर को 21 मई को पकड़ा गया और बृहस्पतिवार को विभागीय जांच के आदेश दिए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में हुई पहली घटना में, किशोर ने यहां के बर्रा इलाके में अपनी तेज रफ्तार कार से दो लोगों को कथित तौर पर कुचल दिया था।

उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में किशोर इसी तरह की घटना में शामिल था जब समय से कार्रवाई नहीं की गई थी। मार्च में यहां के नवाबगंज इलाके में चार लोग घायल हो गए थे, जब किशोर कथित तौर पर अपनी कार लापरवाही से चला रहा था। जब यह पता चला कि किशोर पहले भी इसी तरह की घटना में शामिल था।

तो शीर्ष अधिकारी हरकत में आए जिसके बाद आखिरकार 21 मई को उसे पकड़ लिया गया और बाल सुधार गृह भेज दिया गया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून- व्यवस्था) हरीश चंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि किशोर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने और कार्रवाई करने में देरी करने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के लिए एक विभागीय जांच शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को किशोर के डॉक्टर पिता की भूमिका की जांच करने के लिए कहा गया है, जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में हुई पहली घटना के बाद भी लड़के को गाड़ी चलाने की अनुमति दी थी। एसीपी ने कहा कि अगर यह पाया गया कि लड़के के पिता ने अपने बेटे को लापरवाही से गाड़ी चलाने की इजाजत दी, जिससे दो लोगों की जान चली गई, तो उसके पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। पुणे में एक नाबालिग लड़के से जुड़ी ‘हिट-एंड-रन’ घटना सुर्खियों में है। पॉर्श कार चला रहे लड़के ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें से दो की मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकानपुरसड़क दुर्घटनाPune Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा