लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche Accident Case: शादी के बाद पालकी में विदा करना था, लेकिन अब हमें शव को अर्थी पर ले जाने को मजबूर, पीड़ितों के परिजन बोले- आरोपी लड़के और माता-पिता को कड़ी सजा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2024 11:43 IST

Pune Porsche Accident Case: अश्विनी की गमगीन मां ममता कोष्टा ने बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद जबलपुर में बताया, "हमें उसकी शादी के बाद उसे पालकी में (दूल्हे के घर) विदा करना था, लेकिन अब हमें उसके शव को अर्थी पर ले जाने के लिए मजबूर किया गया।"

Open in App
ठळक मुद्देPune Porsche Accident Case: हम अश्विनी के लिए न्याय चाहते हैं। Pune Porsche Accident Case: लड़के और माता-पिता को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।Pune Porsche Accident Case: ठीक से बड़ा नहीं किया...उन्हें कार नहीं देनी चाहिए थी।

Pune Porsche Accident Case: महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को हुई कार दुर्घटना में जान गंवाने वालों के माता-पिता ने आरोपी लड़के के साथ-साथ उसके माता-पिता को उनके बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है। मध्य प्रदेश के अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा रविवार को पुणे में जिस मोटरसाइकिल से जा रहे थे, उसे एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने टक्कर मार दी।इस हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। अश्विनी मध्य प्रदेश के जबलपुर की थे, जबकि अनीश राज्य के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के थे। अश्विनी की गमगीन मां ममता कोष्टा ने बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद जबलपुर में बताया, "हमें उसकी शादी के बाद उसे पालकी में (दूल्हे के घर) विदा करना था, लेकिन अब हमें उसके शव को अर्थी पर ले जाने के लिए मजबूर किया गया।"

उन्होंने कहा, "हम अश्विनी के लिए न्याय चाहते हैं। नाबालिग लड़के और उसके माता-पिता को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने उसे ठीक से बड़ा नहीं किया...उन्हें उसे कार नहीं देनी चाहिए थी।" जब उनसे पूछा गया कि किशोर न्याय बोर्ड ने लड़के को निबंध लिखने के लिए कहकर छोड़ दिया है, तो उन्होंने पलटकर कहा, " यह क्या मजाक है? वह क्या निबंध लिखेगा? एक मजाक चल रहा है।"

उन्होंने अश्विनी को "बहुत प्रतिभाशाली लड़की" के रूप में याद किया। उसकी मां ने अश्रुपूरित नेत्रों से कहा, ‘‘’ वह लाखों में एक थी। उसके बहुत सारे सपने थे। अब सब कुछ यहीं रह गया।’’ अश्विनी के पिता सुरेश कोष्टा ने कहा, "(पुणे पुलिस) आयुक्त को हटाने से क्या होगा। जब तक कानून सभी के लिए ठीक से लागू नहीं किया जाएगा, अन्य भी ऐसा ही करेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि लड़के के पिता की गिरफ्तारी के बाद वे चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाए, उन्होंने कहा कि भारतीय कानूनी प्रणाली के उपायों का उचित कार्यान्वयन भी पर्याप्त होगा। उन्होंने कहा कि हेलमेट नियम के कार्यान्वयन के लिए जांच करने के अलावा, पुलिस को तेज गति, शराब पीकर गाड़ी चलाने और बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के बड़े सपने थे, लेकिन अब सब खत्म हो गया है।

अनीश की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उनके पिता ओम अवधिया ने कहा कि उनका बेटा न केवल अपना भरण-पोषण कर रहा था, बल्कि अपने छोटे भाई की भी देखभाल कर रहा था क्योंकि वह भी पुणे में उनके साथ रहता था।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ दोषी को सजा मिलेगी...यह ठीक है...लेकिन अब हम अपने बच्चे को कैसे वापस ला सकते हैं? उसने घटना से दो दिन पहले ही अपनी मां से बात की थी और हमें बताया था कि वह जल्द ही आएगा। वह परिवार के लिए बड़ा सहारा था। अब मेरे छोटे बेटे का क्या होगा? पुणे में उसका खर्च कौन उठाएगा?" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमहाराष्ट्रजबलपुरMadhya PradeshPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा