लाइव न्यूज़ :

Pune-Nashik Highway: 9 की मौत, ऑटो को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, उछल कर बस से टक्कर, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 17, 2025 18:58 IST

Pune-Nashik Highway: पुणे-नासिक राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक टेंपो के टक्कर मारने के बाद मिनीवैन सड़क के किनारे खड़ी बस से जा टकराई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे दुर्घटना नारायणगांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुई। वाहन सड़क के किनारे खड़ी एक बस से जा टकराया। मिनीवैन में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई।

Pune-Nashik Highway: महाराष्ट्र में सुबह बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह पुणे-नासिक हाईवे पर नारायणगांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। नौ लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई, यात्रियों को ले जा रहे एक ऑटो को एक छोटे मालवाहक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता के कारण ऑटो आगे की ओर उछल गया और सड़क के किनारे खड़ी एसटी बस से टकरा गया, जिसके ब्रेक फेल हो गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना नारायणगांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुई। 

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पंकज देशमुख ने बताया कि नारायणगांव की ओर जा रही मिनीवैन को एक टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वाहन सड़क के किनारे खड़ी एक बस से जा टकराया। उस बस में कोई सवार नहीं था। एसपी ने बताया कि मिनीवैन में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश: ट्रक और बस की टक्कर में चार यात्रियों की मौत, 15 घायल

चित्तूर में एक बस और डंपर ट्रक की टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर चित्तूर जिले के गजुलापल्ली गांव में हुई।

चित्तूर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी टी. साईनाथ ने बताया, ‘‘चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर है और 11 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।’’ ? उन्होंने बताया कि मदुरै जा रही बस तिरुपति से 26 यात्रियों के साथ आई थी।

पुलिस ने बताया कि ट्रक ने बस को किनारे से टक्कर मारी। साईनाथ ने बताया कि घायल यात्रियों को सीएमसी वेल्लोर, एसवीआईएमएस और अन्य स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया और फिलहाल ट्रक चालक फरार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPunePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली