लाइव न्यूज़ :

Pune Murder News:किस पर करे भरोसा, इंजीनियरिंग छात्रा भाग्यश्री सूदे का शिवम, सुरेश और सागर ने किया अपहरण, नौ लाख रुपये की फिरौती दो, नहीं देने पर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2024 12:00 IST

Pune Murder News: महाराष्ट्र के पुणे शहर के विमान नगर इलाके से 30 मार्च को 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा भाग्यश्री सूदे का शिवम फुलावले, उसके कॉलेज के मित्र सुरेश इंदुरे और सागर जाधव ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलेज के मित्र सुरेश इंदुरे और सागर जाधव ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था।आरोपियों ने मृत छात्रा के माता-पिता से नौ लाख रुपये फिरौती की भी मांग की।अदालत ने 15 अप्रैल तक उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

Pune Murder News: पुणे में पिछले महीने इंजीनियरिंग की एक छात्रा की कथित तौर पर हत्या करने और उसके परिवार से नौ लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीनों आरोपी कर्ज में डूबे थे और किसी भी तरह जल्द पैसा कमाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने छात्रा की हत्या की थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे शहर के विमान नगर इलाके से 30 मार्च को 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा भाग्यश्री सूदे का शिवम फुलावले, उसके कॉलेज के मित्र सुरेश इंदुरे और सागर जाधव ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था।

विमान नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि छात्रा का अपहरण करने के बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पड़ोसी अहमदनगर शहर के बाहरी इलाके में दफना दिया। हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृत छात्रा के माता-पिता से नौ लाख रुपये फिरौती की भी मांग की।

छात्रा का शव रविवार को अहमदनगर में मिला था। अधिकारी ने बताया, ''जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे और कर्ज में डूबे हुए थे। वे जल्दी पैसा कमाना चाहते थे इसलिए उन्होंने सूदे का अपहरण किया था। पीड़िता के माता-पिता द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ जांच शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने छात्रा की हत्या करने का गुनाह कबूल किया और वह जगह भी दिखाई जहां उन्होंने उसके शव को दफनाया था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को सोमवार को पुणे की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 15 अप्रैल तक उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा